बुधवार 1 अप्रैल 2026 - 09:42
यमन का इज़राइल पर मुसलसल हमला जारी

हौज़ा / यमन की सशस्त्र सेनाओं के प्रवक्ता यह्या सरीअ ने बताया कि उनकी सेनाओं ने पवित्र जिहाद की लड़ाई के तहत तीसरा बड़ा सैन्य अभियान अंजाम दिया। इस अभियान में बैलिस्टिक मिसाइलों के एक समूह का इस्तेमाल करते हुए इज़रायल के दक्षिणी कब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी इलाकों में कई संवेदनशील और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया हैं।

हौज़ा न्यूज़ एजेंसी के अनुसार ,यमन की सशस्त्र सेनाओं के प्रवक्ता यह्या सरीअ ने बताया कि उनकी सेनाओं ने पवित्र जिहाद की लड़ाई के तहत तीसरा बड़ा सैन्य अभियान अंजाम दिया। इस अभियान में बैलिस्टिक मिसाइलों के एक समूह का इस्तेमाल करते हुए इज़रायल के दक्षिणी कब्ज़े वाले फ़िलिस्तीनी इलाकों में कई संवेदनशील और रणनीतिक ठिकानों को निशाना बनाया गया हैं।

उन्होंने दावा किया कि यह हमला अकेले नहीं बल्कि ईरान और लेबनान के हिज़्बुल्लाह के सहयोग से समन्वित तरीके से किया गया। उनके अनुसार, इस संयुक्त अभियान का उद्देश्य इज़रायल पर दबाव बढ़ाना और क्षेत्र में चल रहे संघर्ष के जवाब में अपनी ताकत दिखाना था। यह भी कहा गया कि हमले अपने तय लक्ष्यों पर सफलतापूर्वक पहुंचे।

हमले के दौरान कब्ज़े वाले इलाकों में कई मिसाइलों की पहचान होते ही अलर्ट सायरन बजने लगे और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी गई। स्थानीय स्तर पर डर और तनाव का माहौल पैदा हो गया, जबकि सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गईं।

रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ 2 घंटे के भीतर यह चौथा मिसाइल हमला था, जिससे यह संकेत मिलता है कि हमलों की तीव्रता और आवृत्ति बढ़ रही है। लगातार हो रहे इन हमलों को लेकर क्षेत्र में हालात और अधिक गंभीर होते जा रहे हैं, और बड़े टकराव की आशंका भी बढ़ रही है।

टैग्स

आपकी टिप्पणी

You are replying to: .
captcha